हिंदी
फरार आरोपी गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Gorakhpur: विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर युवक से लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने फर्जी वीजा और टिकट तैयार कर युवक को थमा दिया और उससे 2 लाख 21 हजार 500 रुपये वसूल लिए। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे डाली।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वादी को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। बताया गया कि आरोपी ने लीबिया और जॉर्डन में नौकरी लगवाने की बात कही थी। विदेश जाने और अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद में पीड़ित आरोपी के संपर्क में आया। आरोप है कि आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह विदेश भेजने की पूरी व्यवस्था कर देगा और नौकरी भी लगवा देगा।
घर में संकट का डर दिखाया, कान की बाली उतरवाई और पलक झपकते ही हो गई फरार; गोरखपुर में ठगी का अजीब खेल
आरोप है कि विदेश में नौकरी और भेजने की प्रक्रिया के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से अलग-अलग चरणों में कुल 2 लाख 21 हजार 500 रुपये ले लिए। पीड़ित को जब वीजा और टिकट दिए गए तो उसे लगा कि अब उसका विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन बाद में उसे दस्तावेजों के फर्जी होने का पता चला।
पुलिस के अनुसार जब पीड़ित ने आरोपी से पैसे वापस करने को कहा तो आरोपी कथित तौर पर नाराज हो गया। आरोप है कि उसने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
गोरखपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले सपा नेता; मुआवजे से नौकरी तक की मांग
अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और इस्तेमाल करने के साथ मारपीट और धमकी देने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है।
Location : Gorakhpur
Published : 11 August 2026, 8:08 PM IST
Topics : fake visa Gorakhpur News Job Fraud UP Police Visa Fraud