बरेली में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी और तमंचे से धमकी, पढ़िए पूरा मामला
बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर दो सगे भाइयों से 6.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित ने रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जांच में पूरी तरह जाली निकला। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।