Gorakhpur News: विदेश भेजने का सपना दिखाया, थमा दिया फर्जी वीजा-टिकट; 2.21 लाख ठगकर फरार आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 21 हजार 500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को लीबिया और जॉर्डन में नौकरी का झांसा देकर फर्जी वीजा और टिकट दिए गए। रकम वापस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने वांछित आरोपी धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।