हिंदी
न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के दो व्यक्तियों पर फर्जी सशस्त्र डकैती करने और वीजा धोखाधड़ी की साजिश के लिए अभियोग लगाया गया है।
रामभाई पटेल (36) और बलविंदर सिंह (39) पर बोस्टन, मैसाच्युसेट्स में वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने के आरोप में अभियोग लगाया गया है।
रामभाई पटेल को पिछले साल दिसंबर में सिएटल में गिरफ्तार कर, मुकदमा लंबित रहने तक हिरासत में रखा गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बलविंदर सिंह को उसी समय यहां क्वींस में गिरफ्तार किया गया था और दिसंबर 2023 में प्रारंभिक उपस्थिति के बाद कुछ शर्तों पर रिहा कर दिया गया था।
आरोप संबधी दस्तावेज के अनुसार, मार्च 2023 से पटेल और सिंह तथा उनके साथ साजिश में शामिल अन्य लोगों ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स समेत अन्य हिस्सों में शराब की कम से कम नौ दुकानों और फास्ट फूड रेस्तरां में फर्जी सशस्त्र डकैतियों की साजिश रची।
आरोप है कि डकैती का दिखावा करने का उद्देश्य यह साबित करना था कि पीड़ित हिंसक अपराध के शिकार हैं ताकि वे यू गैर-आव्रजन (यू वीजा) के लिए आवेदन कर सकें।
वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप साबित होने पर पांच साल तक की जेल, तीन साल की निगरानी में रिहाई और 250,000 अमेरिकी डॉलर के जुर्माने का प्रावधान है।
Published : 13 February 2024, 1:03 PM IST
No related posts found.