हिंदी
सोनभद्र पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में शामिल वांछित आरोपी जुबैर शेख को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। मामले में नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने जुबैर हुसैन को दबोचा (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: अवैध कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनभद्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोलकाता से जुबैर शेख को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जुबैर मूल रूप से औरंगाबाद का रहने वाला है और एक बड़े सिंडिकेट के लिए काम करता था।
जांच में सामने आया है कि जुबैर शेख का गैंग शुभम जायसवाल सिंडिकेट के लिए कफ सिरप को बांग्लादेश सीमा तक पहुंचाने का काम करता था। गिरोह के सदस्य ट्रकों के जरिए माल की ढुलाई करते थे और खास रणनीति के तहत स्थानीय ड्राइवरों को काम पर नहीं रखते थे, ताकि तस्करी की जानकारी लीक न हो सके। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े कुछ आरोपी पूर्णिया जेल में भी बंद हैं।
जानकारी के अनुसार, तस्करी का तरीका बेहद शातिर था। ट्रकों में चावल की बोरियों के बीच कफ सिरप की खेप छिपाकर ले जाई जाती थी। बॉर्डर से कुछ दूरी पहले ट्रकों को दूसरे लोगों को सौंप दिया जाता था। इससे पूरे नेटवर्क को गुप्त बनाए रखने में मदद मिलती थी।
कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर बड़ा एक्शन
यह पूरा मामला पिछले साल 18 अक्टूबर को सामने आया, जब वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चुर्क मोड़ के पास पुलिस ने एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में चिप्स और स्नैक्स के पैकेट के नीचे भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ। ड्राइवर की घबराहट ने पुलिस का शक और बढ़ा दिया।
दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: इतने फैक्ट्रियों को क्लोजर नोटिस… जीरो टॉलरेंस मोड में सरकार
जांच में पता चला कि ट्रक गाजियाबाद से जुड़ा था। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर गोदाम से करीब डेढ़ लाख कफ सिरप की शीशियां बरामद कीं। यह खुलासा ऐसे समय हुआ जब देश में कफ सिरप से जुड़ी मौतों को लेकर पहले से ही हाई अलर्ट था। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।