महराजगंज में भीषण हादसा: सड़क हादसे में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पनियरा में बभनौली-भटहट मार्ग पर बाइक सवार संतोष सिंह की मौत हो गई। उनके साले सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अज्ञात वाहन चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 November 2025, 12:15 PM IST
google-preferred

Maharajganj: पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली-भटहट मार्ग पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार संतोष सिंह (38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साले सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात चारपहिया वाहन का चालक फरार हो गया।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष सिंह पुत्र राम बैलास सिंह निवासी पनियरा क्षेत्र के बैजूडेहरा के रहने वाले थे। वे शादीशुदा थे और दो बच्चों शौर्य (10 वर्ष) और आराध्या (7 वर्ष) के पिता थे। संतोष अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी दो बहनें हैं। शुक्रवार की रात संतोष अपने साले सुमित सिंह को गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक पर निकले थे। रास्ते में बभनौली-भटहट मार्ग के जंगल के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मारी।

महराजगंज महोत्सव की तैयारी तेज: डीएम और एसपी पहुंचे कार्यक्रम स्थल, ली जमीनी समीक्षा

जोरदार टक्कर ने ली जान

हादसे की जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग और परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया। डॉक्टरों ने संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया। सुमित सिंह का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और इलाज जारी है।

परिवार में मातम का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही संतोष सिंह के घर में मातम पसरा। परिवार और परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य अभी भी सदमे में हैं। गांव के लोग भी इस हादसे पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

महराजगंज: डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया ये काम, अधिकारियों के उड़े होश

थाना प्रशासन की कार्रवाई

पनियरा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 1 November 2025, 12:15 PM IST