हिंदी
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत(IMG: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मझौली टोला ककरहवा निवासी चंद्रभान की तहरीर पर दर्ज एफआईआर (140/2026) के तहत बीएनएस की धारा 281 और 106(1) में मामला दर्ज किया है। यह हादसा 28 अगस्त को गुरूचिहां हाईवे क्रॉसिंग के पास हुआ था, जिसमें मोटरसाइकिल सवार विकास और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त दोपहर को चंद्रभान का बेटा विकास और उसके साथी अखिलेश मोटरसाइकिल से कोल्हुई बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुरूचिहां हाईवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
महराजगंज में रफ्तार का कहर! ओवरब्रिज से पहले बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, डिवाइडर से टकराकर दो घायल
घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं अखिलेश को जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 4 सितंबर को उसकी भी मौत हो गई।
मृतक के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चंद्रभान की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एसओ कोल्हुई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 10 September 2026, 4:31 PM IST
Topics : BNS Section 281 FIR 140/2026 Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Road Accident Two Youths Death