हिंदी
खुले नाले में गिरकर 3 साल के मासूम की मौत (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में नगर पंचायत की कथित लापरवाही एक बार फिर एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। विकास नगर मोहल्ले में रविवार देर रात घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय रियांश खुले नाले में गिर गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Kanpur Dehat: यमुना में डूब रही गांव की एक बेटी को बचाया, दूसरे को बचाने में खुद नदी में समा गया
जानकारी के अनुसार, विकास नगर निवासी राजू का तीन वर्षीय पुत्र रियांश रविवार रात अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे बने गहरे खुले नाले में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मासूम की मौत के बाद बिलखते परिजन (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह नाला काफी समय से खुला पड़ा है और इसे ढकने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते नाले पर स्लैब लगवा दिया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
Kanpur Dehat: एक कहासुनी ने छीन ली जिंदगी… किसान ने उठाया ऐसा कदम कि पूरे गांव में छा गया मातम
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इसी नाले में एक भैंस गिर चुकी है, जबकि कई छोटे बच्चे भी इसमें गिर चुके हैं। हालांकि, उस समय ग्रामीणों की सतर्कता से उनकी जान बच गई थी। इसके बावजूद नगर पंचायत ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
खुले नाले में गिरने से मासूम की मौत(सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
घटना की सूचना पर रसूलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि मासूम के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा कस्बे के सभी खुले नालों को तत्काल ढकने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Location : Kanpur Dehat
Published : 3 August 2026, 11:42 AM IST