सुखदेवलंगर नाला के पास मिला शव, धमकी के बाद गायब हुआ युवक; काटेपाड़ा जंगल में किसने रची खूनी साजिश?

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल में मिले मुकेश बारजो के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आपसी विवाद और जान से मारने की धमकी के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी फंटुस लागुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 June 2026, 11:23 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित काटेपाड़ा जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुखदेवलंगर नाला के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा। काटेपाड़ा ग्रामीण मुंडा की सूचना पर तत्काल हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया और शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दीं।
2 / 5 \"Zoom\"जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटामहुलडीहा निवासी मुकेश बारजो (पिता पीतम बारजो) के रूप में हुई। मुकेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों और पत्नी बुधनी गोप बारजो ने पुलिस को एक अहम सुराग दिया। उन्होंने बताया कि मुकेश का गांव के ही फंटुस लागुरी के साथ पुराना विवाद चल रहा था और कुछ समय पहले आरोपी ने मुकेश को सरेआम जान से मारने की धमकी भी दी थी। पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
3 / 5 \"Zoom\"मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी शाखा (Technical Cell) की मदद और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने 16 जून को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फंटुस लागुरी (पिता स्वर्गीय सुबेदार लागुरी) को धर दबोचा। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
4 / 5 \"Zoom\"इस अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में रफाएल मुर्मु, बासुदेव मुंडा, टिंकु कुमार दास, विश्वनाथ हेम्ब्रम, मनमथो प्रधान और अभय कुमार शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की तत्परता की सराहना की है।
5 / 5 \"Zoom\"पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फंटुस लागुरी ने मुकेश को पहले शराब पीने के बहाने नाले के पास बुलाया था। वहां दोनों के बीच फिर से बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने भारी पत्थर और धारदार हथियार से वार कर मुकेश की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Location :  Chaibasa

Published :  18 June 2026, 11:23 AM IST

Related News

Advertisement