हिंदी
सीजेपी संस्थापक अभिजीत (Img: Google)
Jaipur:राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर प्रदर्शन के दौरान एक शख्स द्वारा हमला किया गया। अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने का मामला सुर्खियों में है। अब इस घटना पर अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है।
इस हमले के बाद अभिजीत दीपके ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि शारीरिक हमले डर और कायरता की निशानी हैं।
Abhijit Dipke थप्पड़ कांड: लाइव कैमरे के सामने युवक ने क्यों उठाया हाथ? देखें पूरा ड्रामा #AbhijitDipke #slapincident #CJP #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/QV3usKHlwO
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 15, 2026
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक अभिजीत दिपके ने लिखा कि “हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे। मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूँ और शांति व प्रेम के साथ यह लड़ाई लड़ता रहूँगा”।
अभिजीत दीपके ने एक बार फिर दोहराया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए!
Location : Jaipur
Published : 15 June 2026, 6:34 PM IST