22 फरवरी को होनी थी शादी, 18 अगस्त को मिली लाश… गला रेता, पैर बांधे, सिर पर वार; NEET छात्रा के पोस्टमार्टम में रेप की आशंका

वाराणसी में NEET की तैयारी और MSc की पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वारदात की भयावहता सामने आई है। रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या और सिर पर भारी वस्तु से वार की पुष्टि हुई है। छात्रा के पैर बंधे मिले थे। दुष्कर्म की आशंका पर फॉरेंसिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मुख्य आरोपी विवेक चौबे फरार है और पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 22 August 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी में NEET की तैयारी कर रही और MSc की पढ़ाई कर रही छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस जांच को एक नई दिशा दे दी है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि छात्रा की हत्या गला रेतकर की गई थी। उसके सिर पर भी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की बात सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा के पैर बांध दिए गए थे। छात्रा की मौत के बाद पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की आशंका भी सामने आई है।

मदद के बहाने कमरे पर बुलाने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, छात्रा NEET की तैयारी कर रही थी और साथ ही MSc की पढ़ाई भी कर रही थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी विवेक चौबे उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। परिवार का दावा है कि आरोपी ने छात्रा की शादी से जुड़ी एक फोटो खींचकर उसे एडिट किया था। इसके बाद वह छात्रा को धमकी देता था कि अगर उसने किसी और से शादी की तो वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

बाथरूम में मिली थी छात्रा की लाश

छात्रा के परिजनों को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से वाराणसी के बच्छाव स्थित उस किराए के कमरे का पता लगाया, जहां आरोपी के होने की जानकारी मिली थी। कमरा खुलने के बाद पुलिस के सामने खौफनाक मंजर था। छात्रा का शव बाथरूम में पड़ा मिला। उसका गला रेता गया था और पैर बंधे हुए थे।

मुख्य दरवाजे का CCTV कैमरा खराब मिला

जिस मकान में छात्रा की हत्या हुई, उसके मुख्य दरवाजे के ऊपर CCTV कैमरा लगा था। लेकिन पुलिस जांच में कैमरा खराब मिला। इससे पुलिस को शक है कि CCTV को जानबूझकर खराब किया गया हो सकता है। हालांकि, कैमरा पहले से खराब था या वारदात से पहले उसे नुकसान पहुंचाया गया, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

गाड़ी मिर्जापुर में है साहेब… फर्जी नंबर प्लेट के खेल में फंसा गरीब मजदूर, वाराणसी से कट रहे ई-चालान

मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने कब्जे में लिए

हत्याकांड की जांच में डिजिटल साक्ष्य भी अहम माने जा रहे हैं। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में लिया है। जांच टीम दोनों डिवाइस से छात्रा और आरोपी के बीच हुई बातचीत, कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य डिजिटल गतिविधियों की जानकारी जुटा सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच किस तरह की बातचीत हुई थी और आरोपी ने छात्रा को कमरे पर बुलाने के लिए क्या कहा था।

10 संदिग्ध हिरासत में, 8 ठिकानों पर दबिश

मुख्य आरोपी विवेक चौबे घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। टीमें चुनार, नियारडीह और चोलापुर समेत करीब आठ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। इन लोगों से आरोपी के ठिकाने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शादी तय होने के बाद बढ़ा था विवाद

परिजनों के आरोपों के मुताबिक, छात्रा का रिश्ता कहीं और तय होने के बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू किया था। परिवार का दावा है कि आरोपी छात्रा की फोटो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता था। 22 फरवरी को छात्रा की शादी प्रस्तावित होने की बात सामने आने के बाद पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने शादी रुकवाने के लिए छात्रा पर दबाव बनाया था।

वाराणसी में मामूली विवाद मे खूनी वारदात, एक की हत्या, दो घायल; पुलिस पर फायरिंग

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी जांच

ADCP गोमती नीतू काद्यान के मुताबिक, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले को मजबूत कर रही है। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर भेजे गए फॉरेंसिक सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट होगी।

पिता ने नम आंखों से बेटी को दी अंतिम विदाई

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिर्जापुर के अदलपुरा स्थित चितेश्वर नाथ श्मशान घाट पर मृतका के पिता ने नम आंखों से अपनी बेटी को मुखाग्नि दी। जिस बेटी के परिवार ने भविष्य के सपने संजोए थे और जिसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसकी इस तरह हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।

Location :  Varanasi

Published :  22 August 2026, 3:07 PM IST

Related News

Advertisement