सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरी पर जा रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, दोनों गंभीर

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 August 2026, 1:16 PM IST
google-preferred

Sitapur: मजदूरी करने के लिए घर से निकले दो युवकों की सुबह उस समय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है।

नवीन चौक के पास हुआ हादसा

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रामकोट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित नवीन चौक के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमरकर निवासी अंतेश (32) पुत्र महेश और संतोष पुत्र बेचेलाल रोज की तरह मजदूरी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। दोनों अभी नवीन चौक के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

कलाई पर बंधी राखी का भी नहीं रखा मान, सीतापुर में जिस भाई से मांगी थी सुरक्षा, उसी के बांके का शिकार बनी मासूम बहन

सड़क पर गिरे दोनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं और वे दर्द से तड़पने लगे। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

चालक ट्रक छोड़कर मौके से भागा

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मां भारती की सेवा की चाहत… और थम गई सांसें; सीतापुर में फौजी बनने का सपना देखने वाले होनहार की दर्दनाक हादसे में मौत

अस्पताल में चल रहा इलाज

सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

मधुबन विहार चौकी प्रभारी हरपित सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Location :  Sitapur

Published :  4 August 2026, 1:16 PM IST

Advertisement