Triple Murder in Prayagraj: प्रयागराज में सनसीखेज वारदात; तीन दिव्यांगों की निर्मम हत्या

प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक किराए के कमरे में तीन लोगों की हत्या की गई है, शव देख पुलिस और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं, लेकिन इस खौफनाक घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 August 2026, 1:28 PM IST
google-preferred

Triple Murder in Prayagraj: प्रयागराज शहर एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना से थर्रा उठा है। शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन और लीडर रोड के पास मंगलवार को एक साथ तीन दिव्यांगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वीभत्स वारदात के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। मृतकों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

किराए के मकान में रहता था बेसहारा परिवार

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक वारदात शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी कला मुहल्ले की है। यहां एक वाहन शोरूम के ठीक बगल में स्थित किराए के मकान में ये तीनों दिव्यांग रहते थे। इनका जीवन बेहद संघर्षपूर्ण था और वे भीख मांगकर अपना गुजारा करते थे। बेसहारा और लाचार जिंदगी जी रहे इन तीनों लोगों को किसने और क्यों मौत के घाट उतारा, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

Crime in UP: मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्ल, भरी पंचायत में भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम सक्रिय

घटना की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों जुटाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। इसके तहत मौके पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुला लिया गया है, जो घटनास्थल से बारीक से बारीक सबूत तलाशने में जुटी है।

UP Crime: पत्नी नहीं मिली तो जीजा ने साली के साथ… ससुराल में की ऐसी हरकत कि मच गया हड़कंप

पुलिस खंगाल रही है सुराग और पहचान

फिलहाल, पुलिस की प्राथमिकता मृतकों की पहचान सुनिश्चित करना है। पुलिस मारे गए पुरुष और दोनों महिलाओं के नाम-पता और उनके मूल निवास का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले कौन थे और इसके पीछे की क्या वजह थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Location :  Prayagraj

Published :  4 August 2026, 1:11 PM IST

Related News

Advertisement