Prayagraj News: सेना के प्रदीप सिंह चौधरी ने जीती 41वीं इंदिरा मैराथन, 6 साल बाद हाफ मैराथन की भी वापसी

प्रयागराज संगमनगरी प्रयागराज में 41वीं इंदिरा मैराथन 2026 का शुभारंभ आनंद भवन से उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस अवसर पर 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज के बैंड दल ने अपनी शानदार धुनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 19 November 2026, 1:06 PM IST
google-preferred

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज संगमनगरी प्रयागराज में 41वीं इंदिरा मैराथन 2026 का शुभारंभ आनंद भवन से उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस अवसर पर 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज के बैंड दल ने अपनी शानदार धुनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

पीएसी बैंड की मधुर एवं जोशीली धुनों ने मैराथन के माहौल को उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बैंड की सुमधुर प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

पीएसी बैंड की प्रस्तुति

42वीं वाहिनी पीएसी नैनी का बैंड दल अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से आयोजन की गरिमा बढ़ाने के साथ ही प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करता नजर आया। मैराथन के शुभारंभ अवसर पर पीएसी बैंड की प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: पॉक्सो कोर्ट के वारंटी रोहित धारीकर को मुट्ठीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 6:30 बजे आनंद भवन से धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फुल मैराथन में 42.195 किलोमीटर और हाफ मैराथन में 21.0975 किलोमीटर की दौड़ होगी। धावक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां फुल मैराथन का समापन होगा।

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय शुरू करेगा 3 महीने के स्किल कोर्स

विजेता को 2 लाख का इनाम

फुल मैराथन के विजेता को 2 लाख रुपये, जबकि हाफ मैराथन के विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। करीब छह साल बाद हाफ मैराथन की भी वापसी हुई है। दोपहर 2:30 बजे स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

41वीं इंदिरा मैराथन में भारतीय सेना के प्रदीप सिंह चौधरी ने मारी बाजी, उत्तराखंड के प्रदीप सिंह चौधरी ने जीती 41वीं इंदिरा मैराथन, राज तिवारी दूसरे और निखिल सिंह रहे तीसरे स्थान पर।

Location :  Prayagraj

Published :  19 November 2026, 1:06 PM IST

Advertisement