जमीन के झगड़े ने ले ली जान! पिपराइच हत्या कांड में तीन दिन बाद पुलिस के हाथ लगा मुख्य आरोपी, ऐसे खुला मामला

पिपराइच में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वारदात के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी को तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में कई अहम सुराग सामने आए, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

Gorakhpur: पिपराइच थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के तीन दिन बाद पिपराइच पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकन्दर उर्फ कलन्दर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी ने वादी के भाई पर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। विवाद के दौरान आरोपी सिकन्दर उर्फ कलन्दर ने वादी के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पिपराइच थाने में मुकदमा संख्या 361/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मुखबीर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिकन्दर उर्फ कलन्दर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- बिजली विभाग की लापरवाही ने छीनी जान, बदायूं में लटकते हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर

गिरफ्तार आरोपी सिकन्दर उर्फ कलन्दर पुत्र स्वर्गीय पारस, ग्राम मोहनापुर बड़ा टोला, थाना शाहपुर का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। वर्ष 2024 में शाहपुर थाने में भी उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Maharajganj: जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल का WhatsApp हैक, 500 लोगों से 25-25 हजार रुपये मांगने की कोशिश

ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, उपनिरीक्षक विकास साहू, हेड कांस्टेबल श्याम किशोर यादव, कांस्टेबल अभिषेक पाण्डेय, कांस्टेबल सुनील यादव तथा आरक्षी अभिषेक यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी से मृतक के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Location :  Gorakhpur

Published :  29 July 2026, 6:54 PM IST

Related News

Advertisement