प्यार के खातिर उसकी को मार डाला, जिसने कंधों पर बैठाकर दिखाई थी दुनिया; पढ़ें ये सनसनीखेज मामला

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की जहर देकर हत्या कर दी। यह मामला तीन साल तक छिपा रहा, लेकिन आरोपी प्रेमी के खुलासे के बाद साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 March 2026, 5:18 AM IST
google-preferred

Maharashtra: जिस बेटी को पिता ने अपने कंधों पर बैठाकर दुनिया दिखाई… उसी ने एक दिन उनकी मौत की साजिश लिख डाली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सामने आई इस वारदात ने रिश्तों की नींव को हिला दिया है, जहां भरोसा ही सबसे बड़ा हथियार बन गया:

3 साल बाद खुला हत्या का राज

चंद्रपुर जिले के भद्रावती क्षेत्र में हेड कॉन्स्टेबल जयंत बल्लावार की मौत को पहले सामान्य माना गया था, लेकिन अब तीन साल बाद यह मामला हत्या में बदल गया है। इस पूरे केस का खुलासा उसी शख्स ने किया, जिसने साजिश में आरोपी बेटी का साथ दिया था।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि मृतक की बेटी आर्या का आशीष महेश शेडमाके के साथ प्रेम संबंध था। जब पिता को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद और तनाव बढ़ता गया, जिसने आखिरकार एक खौफनाक साजिश का रूप ले लिया।

मिल्कशेक में जहर मिलाकर दी मौत

प्लानिंग के तहत 24 अप्रैल 2023 को जहर की व्यवस्था की गई। इसके बाद 25 अप्रैल को आर्या ने अपने पिता को मिल्कशेक में जहर मिलाकर पिला दिया। जहर का असर होते ही उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उस समय इसे सामान्य मौत मान लिया गया।

पुलिस को किया गुमराह, मामला दबा रहा

शुरुआती जांच के दौरान आर्या ने पुलिस को गुमराह करने वाला बयान दिया। खुद पुलिस विभाग से जुड़े होने के कारण जांच में ढिलाई भी बरती गई, जिससे मामला तीन साल तक दबा रहा।

प्रेमी के खुलासे से टूटा राज

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी प्रेमी ने साजिश का राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की और सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कई आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आशीष महेश शेडमाके, आर्या जयंत बल्लावार, चैतन्य उर्फ मोंटी और एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भी जांच कर रही है।

Location : 
  • Maharashtra

Published : 
  • 28 March 2026, 5:18 AM IST

Advertisement