माया और खजाने की चाह में आस्था पर प्रहार, फतेहपुर की खोजकरक बाबा के मजार पर रात में हुआ कुछ ऐसा कि लोग रह गये दंग

फतेहपुर के विजयीपुर में खजाने के लालच में हिंदू-मुस्लिम आस्था के प्रतीक खोजकरक बाबा मजार में तोड़फोड़ से सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है, जिसे देखते हुए एसपी ने सुरक्षा बल तैनात कर CCTV लगाने के निर्देश दिए हैं। जानिए इस पूरे मामले की बड़ी बातें...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 31 July 2026, 6:05 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जिले के विजयीपुर में खजाने की लालच में मजार को खोदकर इलाके में सनसनी फैला दी गई। घटना की सूचना के बाद से हड़कंप मच गया। वहीं एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर फोर्स को तैनात कर CCTV कैमरा लगाने के निर्देश देकर कहा कि जहां दोनो समुदाय को आस्था थी। कुछ गड़ा होने की आशंका में खुदाई की गई है। लेकिन सीघ्र ऐसे लोगो को पकड़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खजाने के लालच में खोद डाली बाबा की मजार

बताया जा रहा है की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल माने जाने वाली सिलमी स्थित खोजकरक बाबा की मजार को अज्ञात लोगों ने रात में खजाने के लालच में खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से दोनों समुदायों के लोगों में भारी रोष है सिलमी गांव में स्थित खोजकरक बाबा की मजार हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की आस्था का केंद्र है। नवरात्रि में यहां बड़ा मेला लगता है। हर गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेकने आते हैं।

ये भी पढ़ें - Fatehpur: मानदेय नहीं तो काम नहीं! जानिए कर्मचारियों के हड़ताल का FMD अभियान पर क्या पड़ा असर?

मजार की हालत देख गांव में मचा हड़कंप

गांव वालों के अनुसार बुधवार रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मजार के नीचे मजार स्थल की खुदाई कर उसे तोड़ दिया। सुबह लोगों ने जब मजार की हालत देखी तो हड़कंप मच गया गांव के बुजुर्गों का कहना है कि खजाने के लालच में पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है। करीब 2 महीने पहले भी मजार के बगल में स्थित खेत में गुप्त रूप से खुदाई की गई थी।

ये भी पढ़ें - Fatehpur: दिल्ली छात्र बर्बरता पर राष्ट्रपति और DM को सौंपा ज्ञापन, जानिए गुलाबी गैंग ने क्यों खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा?

आस्था को पहुंचाई ठेस

लोगों का मानना है कि ये सब माया और खजाने के चक्कर में किया जा रहा है मजार के फकीर बाबा मो. सफीर ने बताया कि "हर गुरुवार को दूर-दूर से 100 से 150 लोग दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि के गुरुवार को तो यहां 1000 लोगों तक की भीड़ जुटती है। लोगों की मुरादें यहां पूरी होती हैं। इसी आस्था को ठेस पहुंचाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Fatehpur

Published :  31 July 2026, 6:05 PM IST

Related News

Advertisement