फरीदाबाद में ‘निर्भया कांड’: सिर्फ गैंगरेप नहीं…चेहरे और शरीर की हालत देख डॉक्टर बोले- इंसान थे या आदमखोर

फरीदाबाद में 26 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता को दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई और सड़क किनारे फेंक दिया गया। ICU में भर्ती महिला का इलाज जारी है, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 December 2025, 3:19 PM IST
google-preferred

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। आरोप है कि महिला को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़िता को 30 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे प्रयाग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह फिलहाल ICU में भर्ती है।

ICU में भर्ती पीड़िता

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन उसे लगातार निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम सर्जरी की तैयारी कर रही है। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर अमित और डॉक्टर सौम्या ने बताया कि महिला को घटना के तुरंत बाद अस्पताल लाया गया था, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका।

आंख और कंधे पर गंभीर चोटें

डॉक्टर सौम्या के अनुसार, पीड़िता के दाहिने कंधे और आंख पर गंभीर चोटें हैं। मेडिकल जांच में आंख के आसपास की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महिला को शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई चोटें आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ये चोटें स्पष्ट रूप से मारपीट और हिंसा की ओर इशारा करती हैं। मेडिकल टीम ने पीड़िता का MLC किया है और आवश्यक सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

फरीदाबाद में निर्भया कांड: जाते-जाते 2025 दे गया जिंदगी भर का जख्म, महिला की चीख से सहम गया पूरा एनसीआर

फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर पुलिस को सौंप दी जाएगी। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता के अंदरूनी अंगों से जुड़ी मेडिकल जानकारी साझा नहीं की जा सकती, लेकिन यह तय है कि महिला को गंभीर शारीरिक और मानसिक आघात पहुंचा है। फिलहाल डॉक्टरों की प्राथमिकता पीड़िता को स्थिर रखना और आगे के इलाज की योजना बनाना है।

बहन ने दिखाई हिम्मत

इस पूरी घटना के बाद पीड़िता की बहन ने साहस दिखाते हुए उन्हें सबसे पहले डीके अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद शाम करीब 3 बजे प्रयाग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया। उसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई और मामला दर्ज किया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का बयान

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों ने पहले उन्हें कार में लिफ्ट दी और फिर फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पहाड़ी इलाके के पास गाड़ी रोककर करीब दो घंटे तक वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान न तो कोई पुलिस पेट्रोलिंग दिखाई दी और न ही किसी तरह की मदद मिल सकी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की।

फरीदाबाद में ‘निर्भया कांड’ के आरोपियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें कैसे चलती कार में नोचा था शरीर

CCTV फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश

घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस को फुटेज में एक सफेद रंग की कार आती-जाती दिखाई दी है। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

चलती कार से फेंका

पीड़िता के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे आरोपियों ने SGM नगर के पास चलती कार से उन्हें नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ी महिला को बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलती है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घने कोहरे और रात के वक्त इलाके में गश्त क्यों नहीं थी।

Location : 
  • Faridabad

Published : 
  • 31 December 2025, 3:19 PM IST

Advertisement
Advertisement