हिंदी
सवर्ण मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन
Lucknow: राजधानी में UGC रेगुलेशन के खिलाफ सियासी माहौल गरमा गया है। शनिवार को सवर्ण मोर्चा के बैनर तले परिवर्तन चौराहे से गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च का ऐलान किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। आयोजकों का कहना है कि यह मार्च शांतिपूर्ण रहेगा और कई सामाजिक संगठनों का समर्थन उन्हें प्राप्त है।
प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने परिवर्तन चौराहे, गांधी प्रतिमा और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और यातायात व्यवस्था में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं।
इस बीच Karni Sena के प्रदेश अध्यक्ष Durgesh Sin
gh 'Deepu' को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। राजधानी में UGC नियमों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
Location : Lucknow
Published : 21 February 2026, 5:35 PM IST
Topics : crime news Lucknow News UP News