भाभी से प्रेम-प्रसंग और विवाद! देवर ने उठाया खौफनाक कदम, गांव में मचा हड़कंप

ग्रामीणों के अनुसार, शादीशुदा भौजाई और शादीशुदा देवर के बीच कथित प्रेम-प्रसंग की चर्चा गांव में चल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भौजाई के परिवार और देवर के बीच तीखी कहासुनी भी हुई थी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 September 2026, 10:14 AM IST
google-preferred

मिर्जापुर: चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है।

भौजाई-देवर के रिश्ते पर उठे सवाल

ग्रामीणों के अनुसार, शादीशुदा भौजाई और शादीशुदा देवर के बीच कथित प्रेम-प्रसंग की चर्चा गांव में चल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भौजाई के परिवार और देवर के बीच तीखी कहासुनी भी हुई थी।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद और दबाव के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, परिजनों ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई करने के बजाय दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  9 September 2026, 10:14 AM IST

Advertisement