देवरिया पुलिस का चोरों के गिरोह पर कड़ा प्रहार, बाइक और पंपिंग सेट बरामद, आरोपी भेजे गए जेल

देवरिया जिले की बघौचघाट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों धर्मेंद्र चौहान और सोनू गोंड को छितौनी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन पंपिंग सेट बरामद कर बीएनएस की संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 August 2026, 7:49 PM IST
google-preferred

Deoria: बघौचघाट थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन पंपिंग सेट बरामद किए हैं।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहा था अभियान

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें - Deoria News: संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन’, जानिए किन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान और मजदूर

मुखबिर की सूचना पर छितौनी गांव के पास दबोचे गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात करीब 11:35 बजे मुखबिर की सूचना पर छितौनी गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र चौहान (25 वर्ष) पुत्र सुरेश चौहान और सोनू गोंड (20 वर्ष) पुत्र राजेश गोंड, दोनों निवासी पकड़ी छापर पटखौली, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें - Deoria News: डीएम के पहुंचते ही खुल गई स्कूलों की पोल, शिक्षक मौजूद फिर भी डिजिटल अटेंडेंस गायब; PTM रजिस्टर ने खोला बड़ा राज

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MBLHA10A3DHL04659) तथा तीन चोरी के पंपिंग सेट बरामद किए हैं। मामले में थाना बघौचघाट पर दर्ज मु0अ0सं0 142/2026, धारा 303(2), 3(5), 317(2) एवं 340(2) बीएनएस के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।

Location :  Deoria

Published :  10 August 2026, 7:49 PM IST

Advertisement