Deoria News: संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन’, जानिए किन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान और मजदूर

देवरिया में संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। किसानों और श्रमिकों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर गन्ना भुगतान, सड़क निर्माण, आवारा पशुओं और पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 August 2026, 4:30 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देवरिया मुख्यालय में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत किसानों और श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नगर के सुभाष चौक से जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

श्रमिकों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों और श्रमिकों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने अपनी मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से शासन तक अपनी आवाज पहुंचाई।

Deoria News: डीएम के पहुंचते ही खुल गई स्कूलों की पोल, शिक्षक मौजूद फिर भी डिजिटल अटेंडेंस गायब; PTM रजिस्टर ने खोला बड़ा राज

इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में गन्ना किसानों के बकाये का मूल्य भुगतान, आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था, सोनूघाट-बरहज सड़क का तत्काल निर्माण, प्यासी नहर के निर्माण की मांग शामिल रही। इसके साथ ही नगर पंचायत सलेमपुर के वार्ड नंबर सात में सरकारी योजना के तहत पात्र लोगों के राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग भी उठाई गई।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

प्रदर्शनकारियों ने विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन तत्काल जारी करने की मांग करते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को लंबे समय से पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा है।

सुभाष चौक से शुरू हुआ प्रदर्शन जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी।

Deoria: स्क्रीन पर टिकी नजरें और छूट गया जिंदगी का साथ; देवरिया में गहरे कुएं में समाया व्यक्ति, 4 घंटे चला रेस्क्यू

हिरासत में लेकर बाद में किया गया रिहा

जेल भरो आंदोलन के दौरान मौके पर देवरिया पुलिस क्षेत्राधिकारी और एसडीएम समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों द्वारा गिरफ्तारी देने की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब तबके की समस्याओं का समाधान केवल आश्वासन से नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई से होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। देवरिया से डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Location :  Deoria

Published :  10 August 2026, 4:30 PM IST

Related News

Advertisement