Deoghar Treasury Scam: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी निकासी का पर्दाफाश, एक महिला क्लर्क पर गंभीर आरोप

देवघर में सामने आया ट्रेजरी घोटाला सिर्फ एक वित्तीय गड़बड़ी नहीं, बल्कि सिस्टम के अंदर छिपे बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा है। करोड़ों की रकम कैसे फर्जी नामों से निकाली गई और इसमें कौन-कौन शामिल हो सकता है, यह सवाल अब गहराता जा रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 May 2026, 10:36 AM IST
google-preferred

Deoghar: देवघर में ट्रेजरी से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले ने प्रशासनिक सिस्टम में हलचल मचा दी है। स्वास्थ्य विभाग में 3 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी का खुलासा होने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

 क्लर्क महिला की अहम भूमिका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में विभाग की एक महिला क्लर्क की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग कर कई फर्जी बिल तैयार कर भारी रकम की निकासी की।
अब तक की जांच में लगभग 10 कर्मचारियों के नाम पर फर्जी तरीके से वेतन, पेंशन और एरियर के नाम पर पैसे निकाले जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सारव प्रखंड के सीएससी कर्मियों के नाम पर भी फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन की हेराफेरी की गई है।

Pune: चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बहला-फुसला कर तबेले में ले गया था 65 वर्षीय बुजुर्ग, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

उच्च जांच का आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह घोटाला और बड़ा हो सकता है और आने वाले दिनों में कई और नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तारी में ‘एक बड़ी चूक’ पड़ी भारी! हाईकोर्ट का ऐसा फैसला, जिसने पुलिस व्यवस्था पर खड़े कर दिए सवाल

Location :  Deoghar

Published :  2 May 2026, 10:36 AM IST

Advertisement