हिंदी
टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत (Img: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय नगर पालिका में पानी की टंकी की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से नगर पालिका के एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय राजेश कुमार नगर पालिका में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। सोमवार को पानी की टंकी की सफाई के दौरान स्विच ऑन-ऑफ करते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
Chandauli: फिर भड़का जमीनी विवाद; चौकी पर सुलह के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जो आमने-सामने आ गए दो पक्ष?
Chandauli में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी सफाई के दौरान संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत#Chandauli #Contractworker #electrocution #UP #ViralVideo #DynamiteNews @dmchandauli pic.twitter.com/9F5XO73yXc
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 9, 2026
हादसे के तुरंत बाद सहकर्मी राजेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Chandauli: सपा महिला जिलाध्यक्ष ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पूर्व प्रधान ने पलटा खेल, सच क्या है?
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी।
Location : Chandauli
Published : 9 August 2026, 8:27 PM IST