हिंदी
महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा
Mumbai: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबे से एनडीआरएफ की टीमों ने एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला है। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचाव अभियान जारी है।
घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भिवंडी नगर निगम, अग्निशमन दल और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मी मलबे को हटाने के लिए खुदाई मशीनों और अन्य उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं और अभियान जारी है। इस बीच, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से इस पुरानी इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। ठेकेदार और मजदूरों ने मरम्मत के दौरान इमारत के 3 पिलर तोड़ दिए थे. पिलर टूटने की वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई और वो अपना संतुलन खोकर पूरी तरह जमींदोज हो गई।
पोकलेन मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
कहा जा रहा है कि मरम्मत के दौरान पिलर टूटने से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटे हैं।
Commonwealth Games 2026: महज 1 किलोग्राम के अंतर से स्वर्ण पदक से चूके लवप्रीत सिंह, जीता रजत
इससे पहले 27 जुलाई को महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। दरगाह रोड स्थित जनता बेकरी बिल्डिंग के पास और विरोधी पक्ष नेता शानू पठाण के कार्यालय के पास स्थित करीब 38 साल पुरानी फैयाज अपार्टमेंट की गैलरी अचानक भरभराकर गिर गई। यह इमारत ग्राउंड प्लस 4 मंजिला थी, जिसमें कुल 28 फ्लैट हैं।
Location : Mumbai
Published : 31 July 2026, 5:28 AM IST