हिंदी
सोना फिर छूने लगा आसमान (Img- Pinterest)
New Delhi: सोने की कीमतों में चल रही लगातार गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। 31 जुलाई की सुबह देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई तक आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग और वैश्विक बाजार के मजबूत संकेतों के कारण सोने की चमक लौट आई है। हालांकि, सोने की इस उछाल के बीच चांदी की रफ्तार अभी भी सुस्त बनी हुई है, जिससे खरीदारों के लिए मिला-जुला माहौल देखने को मिल रहा है।
सोने की कीमतों में आई इस रिकवरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय संकेत अहम भूमिका निभा रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी जुलाई की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए इन्हें 3.50% - 3.75% पर स्थिर रखा है।
यूपी में सोने के तेवर: लखनऊ से कानपुर तक जानें 24K और 22K के ताजा भाव, क्या आज खरीदना होगा फायदेमंद?
दरों का स्थिर रहना या कम होना सर्राफा बाजार के लिए एक पॉजिटिव ट्रिगर माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,096.29 डॉलर प्रति औंस और यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 4,094.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है।
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई हैं। दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,32,260 रुपये है।
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,44,340 रुपये और 22 कैरेट 1,32,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,44,390 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6% घटकर 131.4 टन रह गई है, जो पिछले साल 139.7 टन थी।
घरेलू मांग में इस सुस्ती के बावजूद ग्लोबल फैक्टर्स के कारण कीमतें बढ़ी हैं। वहीं दूसरी ओर, चांदी का बाजार अभी भी ठंडा है। देश में चांदी की कीमत घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 58.98 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
Location : New Delhi
Published : 31 July 2026, 8:54 AM IST
Topics : Business News Gold News Gold Price Hike Gold Price