दिल्ली से UP तक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, इन वजहों से टूट रहा है गोल्ड; जानें आज के ताजा भाव

अमेरिका में फेड की पॉलिसी बैठक और डॉलर की मजबूती के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम गिरे हैं। दो दिनों की स्थिरता के बाद चांदी भी सस्ती हुई है। जानिए दिल्ली, मुंबई और यूपी के प्रमुख शहरों में 24 से 18 कैरट सोने का ताजा भाव।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 July 2026, 9:49 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हफ्ते के लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बाजार में आए इस अचानक बदलाव से लगातार दूसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है और कीमतों में नरमी का दौर जारी है।

केवल दो ही दिनों के भीतर राजधानी दिल्ली में 24 कैरट सोना 1700 रुपये और 22 कैरट सोना 1560 रुपये तक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी के भाव भी तेजी से नीचे फिसले हैं।

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है। दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन नरमी देखने को मिली है। इन दो दिनों में एक किलो चांदी करीब 5100 रुपये सस्ती हुई है।

वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में एक किलो चांदी 100 रुपये की और गिरावट के साथ 2,34,900 रुपये के भाव पर बिक रही है।

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! घरेलू बाजार में फिर गिरी कीमतें, जानें अपने शहर का ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के 4 मुख्य शहरों में सोने के रेट

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का असर साफ देखा जा सकता है। राज्य के 4 बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

शहर (City) 24 कैरट सोना 22 कैरट सोना 18 कैरट सोना
लखनऊ 1,44,310 रुपये 1,32,290 रुपये 1,08,270 रुपये
कानपुर 1,44,310 रुपये 1,32,290 रुपये 1,08,270 रुपये
आगरा 1,44,310 रुपये 1,32,290 रुपये 1,08,270 रुपये
वाराणसी 1,44,310 रुपये 1,32,290 रुपये 1,08,270 रुपये

देश के अन्य महानगरों का हाल

दिल्ली में आज 24 कैरट सोना 1,44,310 रुपये, 22 कैरट सोना 1,32,290 रुपये और 18 कैरट सोना 1,08,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरट सोना 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।

दो वजहों से और टूटा गोल्ड

अमरीकी फेड की मौद्रिक नीति को लेकर सतर्कता: अमेरिका के केंद्रीय बैंक (US Fed) की आने वाली मॉनीटरी पॉलिसी (Monetary Policy) बैठक को लेकर निवेशक बेहद सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे सोने में बिकवाली और दबाव देखने को मिला।

डॉलर की मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मजबूत होने की वजह से सोने की चमक फीकी पड़ी और इसके दाम नीचे आ गए।

सोना खरीदने से पहले पढ़ें यह खबर! फिर बढ़े 24 कैरेट के दाम, चांदी भी पहुंची 2.40 लाख के पार, चेक करें अपने शहर की नई लिस्ट

आगे कैसा रहेगा बाजार का रुख?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात, यूरोजोन व अमेरिका के महंगाई आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर आने वाले फैसलों से तय होगी।

Location :  New Delhi

Published :  29 July 2026, 9:49 AM IST

Related News

Advertisement