इश्क में अंधी हुई युवती, प्रपोजल के बहाने पहले प्रेमी के बांधे हाथ-पैर, फिर किया ये घिनौना काम; पूरी वारदात सुन कांप उठेगा दिल

बेंगलुरु से एक रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है, शादी से इनकार पर सनकी प्रेमिका ने 'नए स्टाइल के प्रपोजल' के बहाने प्रेमी की आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी से जकड़ा और पेट्रोल-केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इस खौफनाक मर्डर का लाइव वीडियो भी बनाया...

Updated : 25 June 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

Karnataka: बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देश के आईटी हब कहे जाने वाले इस हाईटेक शहर में एक प्रेमिका ने 'लव' और 'प्रपोजल' के नाम पर खौफनाक साजिश रची और अपने ही प्रेमी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने समाज में बढ़ते अपराध और रिश्तों के बीच खत्म होती संवेदनाओं को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।

'नए स्टाइल का प्रपोजल' और खौफनाक मौत का जाल

यह खौफनाक कहानी शुरू होती है बेंगलुरु के दक्षिण इलाके अंजनापुर से। मंगलवार दोपहर आरोपी महिला प्रेरणा (27 वर्ष) ने अपने प्रेमी किरण (27 वर्ष) को अपने घर बुलाया। उस वक्त घर पर प्रेरणा अकेली थी। दोनों के बीच कुछ देर तक सामान्य बातचीत हुई। इसके बाद प्रेरणा ने अचानक किरण की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे एक कुर्सी पर बैठाकर उसके हाथ-पैर बांधने लगी। जब किरण ने इस बात का विरोध किया, तो प्रेरणा ने बेहद शातिर दिमाग से उसे बहला लिया। उसने किरण से कहा कि यह विदेशों में चल रहे 'नए तरह के प्रपोजल' (Surprise Proposal) का एक हिस्सा है।

Deoria Crime News: दुबई से मौत का सामान लेकर लौटा था भाई? घर पहुँचते ही चचेरे भाई और उसकी पत्नी पर किया जानलेवा हमला

केरोसिन-पेट्रोल डालकर प्रेमी को किया आग के हवाले

मासूम किरण अपनी ही प्रेमिका के इस जानलेवा जाल को समझ नहीं पाया और प्रपोजल के चक्कर में कुर्सी पर बंधा रहा। जैसे ही किरण पूरी तरह असहाय हुआ, प्रेरणा का खौफनाक चेहरा सामने आ गया। वह घर में पहले से तैयार रखा पेट्रोल और केरोसिन का मिश्रण उठाकर लाई और कुर्सी पर बंधे किरण के ऊपर उड़ेल दिया। इससे पहले कि किरण कुछ समझ पाता या खुद को बचाने की कोशिश करता, प्रेरणा ने माचिस जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते किरण जिंदा जलने लगा और चीखने-चिल्लाने लगा। दिल दहला देने वाली बात यह भी सामने आ रही है कि आरोपी महिला ने इस पूरी दर्दनाक घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड भी किया।

वोडाफोन स्टोर की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रेरणा और मृतक किरण पिछले एक साल से गहरे रिलेशनशिप में थे। दोनों वोडाफोन के एक टेलीकॉम स्टोर में साथ काम करते थे। लेकिन हाल के दिनों में इस हंसते-खेलते रिश्ते में खटास आ गई थी। प्रेरणा का मानना था कि किरण लगातार उसे नजरअंदाज कर रहा है और उससे शादी करने से भी साफ इनकार कर रहा है। इसी नजरअंदाजी और शादी से इनकार का बदला लेने के लिए प्रेरणा के सिर पर खून सवार हो गया और उसने मौत का यह घिनौना खेल रच डाला।

Crime News: पहले साथ निभाने का वादा, फिर बेवफाई… बुलंदशहर में खौफनाक कहानी

पुलिस की गिरफ्त में कातिल प्रेमिका

इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दक्षिण बेंगलुरु के बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंजनानगर इलाके में हुई इस वारदात को लेकर डीसीपी डीएल नागेश ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि महिला ने ही नजरअंदाज किए जाने और शादी न करने से नाराज होकर अपने प्रेमी को जिंदा जलाकर मारा है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कातिल प्रेमिका प्रेरणा को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। मृतक किरण के परिवार को इस दर्दनाक हादसे की सूचना दे दी गई है, उनके आते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेंगलुरु की इस वारदात ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज के दौर में अपराध किस कदर सनक और क्रूरता की हदें पार कर रहे हैं। जिस प्यार के नाम पर लोग जिंदगी न्योछावर करने की कसमें खाते हैं, उसी प्यार के ढोंग में आकर एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Location :  Karnataka

Published :  25 June 2026, 4:08 PM IST

Advertisement