हिंदी
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नेपाल सीमा के नजदीक एक अमेरिकी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय पुलिस ने उसे फरेंदा कस्बे से हिरासत में लिया, जिसके बाद केंद्रीय और राज्य स्तरीय खुफिया एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि उसका टूरिस्ट वीजा कई महीने पहले समाप्त हो चुका था।
मामला महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे का है। जानकारी के अनुसार भोर के समय छतरी चौराहा क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान ट्रेविस फेलेन के रूप में बताई। उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष बताई जा रही है और वह अमेरिका का निवासी है।
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई कि युवक नेपाल सीमा की ओर जाने की कोशिश में था। महराजगंज का इलाका नेपाल सीमा से सटा हुआ है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इस पहलू को बेहद गंभीरता से ले रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि युवक सीमा क्षेत्र में किस उद्देश्य से पहुंचा था और नेपाल जाने के पीछे उसका वास्तविक मकसद क्या था।
महराजगंज में रात के अंधेरे में कौन फैला रहा दहशत? चार दुकानों के टूटे ताले से मचा हड़कंप
मामले की सूचना मिलते ही विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। युवक से स्थानीय पुलिस के अलावा Intelligence Bureau (आईबी), एसआईओ और एलआईयू की टीमें भी पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां उसके यात्रा रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, संपर्कों और भारत में उसके ठहरने के स्थानों की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि भारत में रहने के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में रहा और उसकी गतिविधियां क्या थीं।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह 180 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। हालांकि जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसका टूरिस्ट वीजा फरवरी महीने में ही समाप्त हो चुका था। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में मौजूद रहने के कारण उसकी स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि वीजा खत्म होने के बाद उसने देश में रहने के लिए कोई वैध प्रक्रिया अपनाई थी या नहीं।
महराजगंज साइबर ठगी केस में बड़ा मोड़! कोर्ट ने पिता-पुत्र का रिमांड किया खारिज
सूत्रों के अनुसार एजेंसियां युवक के पास मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड का भी परीक्षण किया जा रहा है ताकि उसकी यात्रा और गतिविधियों से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जानने की कोशिश कर रही हैं कि उसने भारत में किन-किन राज्यों की यात्रा की और नेपाल सीमा क्षेत्र तक पहुंचने से पहले वह कहां-कहां ठहरा था।
Location : Maharajganj
Published : 30 May 2026, 3:48 PM IST
Topics : American citizen Intelligence Bureau Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) nepal border uttar pradesh