हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Agra: आगरा के थाना एकता क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज संचालक के भतीजे ने छात्रा को डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब डेढ़ महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उस पर व्हाट्सऐप कॉल पर बात करने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर धमकियां देता था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई की रात करीब एक बजे आरोपी उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने डराकर छात्रा को बाइक से अपने घर ले गया। वहां उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाने के बाद दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करने लगा।
परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के लोगों ने उन्हें छात्रा का वीडियो वायरल होने के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और कोर्ट में उसके बयान भी दर्ज कराए हैं।
मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने कॉलेज पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को परिजनों ने कॉलेज में हंगामा भी किया। आरोप है कि कॉलेज संचालक ने परिवार को समझाने का प्रयास किया और छात्रा की टीसी थमा दी। परिवार ने समझौते का दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया है।
Barabanki News: थाने में चल रही थी पंचायत, अचानक गूंज उठी किलकारी, सब देखते रह गए
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुए करीब 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी NEET की तैयारी कर रहा था और फिलहाल घर से फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
मामले में पुलिस पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
Location : Agra
Published : 7 September 2026, 9:14 AM IST
Topics : Agra Crime Agra news crime news rape case UP Crime News