Stock Market: सेंसेक्स 250 अंक धड़ाम, निफ्टी 24,550 के नीचे फिसला; मिडिल ईस्ट संकट और क्रूड ऑयल ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

11 अगस्त 2026 को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत रही। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूट गया। मिडिल ईस्ट तनाव, क्रूड ऑयल की तेजी और एयरटेल-इंडिगो में बिकवाली मुख्य वजह रही, जबकि सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है।

Updated : 11 August 2026, 11:08 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को कारोबार की सुस्त शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में फिसल गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती घंटों में ही 250 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी अहम 24,550 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। बाजार के इस रुख ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल का बढ़ता दबाव

घरेलू बाजार में इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से ग्लोबल फैक्टर्स और भू-राजनीतिक तनाव जिम्मेदार हैं। मध्य पूर्व (Middle East) में बनी नाजुक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी इक्विटी फ्यूचर्स के दबाव में रहने से भी भारतीय बाजार को कोई सकारात्मक सहारा नहीं मिल पाया।

Stock Market Close: 135 अंक फिसला सेंसेक्स, रियल्टी शेयरों की तेजी ने बाजार को दिया सहारा

एयरटेल और इंडिगो शेयरों में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में कई दिग्गज शेयर बाजार की चाल बिगाड़ते नजर आए। भारती एयरटेल और इंडिगो (InterGlobe Aviation) के शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई, जिससे पूरे इंडेक्स पर दबाव बन गया। इनके अलावा विप्रो, बीएसई लिमिटेड, वोडाफोन आइडिया और हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों पर भी निवेशकों की पैनी नजर बनी हुई है, क्योंकि इन कंपनियों के उतार-चढ़ाव ने बाजार का सेंटिमेंट कमजोर किया है।

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट शुरुआत, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर US-ईरान डील को लेकर निवेशकों में सतर्कता

सुरक्षित निवेश के रूप में सोने चमक रही चमक

एक तरफ जहां शेयर बाजार में सुस्ती और बिकवाली का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में पीली धातु (Gold) में लगातार चमक बनी हुई है। मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और यह पिछले दो महीनों से अधिक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार के जोखिम और अनिश्चितता के दौर में निवेशक तेजी से सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 August 2026, 10:48 AM IST

Related News

Advertisement