Stock Market: अमेरिका-ईरान जंग के बीच शेयर मार्केट चढ़ा

 भू- राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर मार्केट ने सोमवार को उछाल मारी। निफ्टी-50 ने 1.12 फीसदी की तेजी दिखाई तो वहीं सेंसेक्स ने 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 783.30 अंकों की वृद्धि दर्ज की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 April 2026, 6:13 PM IST
google-preferred

New Delhi: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के दौरान सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने खासी बढ़त दर्ज की। निफ्टी-50 ने 1.12 फीसदी की तेजी दिखाई तो वहीं सेंसेक्स ने 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 783.30 अंकों की वृद्धि दर्ज की।

तीन दिन की बंदी के बाद सोमवार को निफ्टी-50 22780.3 अंकों पर खुला। लेकिन मुनाफा वसूली होने से लुढककर 22542 अंको पर आ गया।इसके बाद मार्केट ने पलटी मारी और एक समय निफ्टी-50 22998.35 अंकों पर पहुंच गया।

इसी तरह सेंसेक्स भी 73477.53 अंकों पर खुला परंतु जल्दी ही 22728.66 अंकों तक लुढ़क गया। इसके बाद लिवाली होने से सेंसेक्स ने उछाल मारी और 74207.46 अंकों को छू लिया।

जिंदल स्टील ने रचा इतिहास: कोयला गैसीफिकेशन से ‘स्वदेशी’ कोयले से बना कम कार्बन स्टील

सोमवार को बैंक निफ्टी ने 1060.35, निफ्टी मिडकैप में 188.75 निफ्टी नेक्सट-50 में 901.35, निफ्टी 100 में 275.25, निफ्टी ऑटो में 260.75, निफ्टी एफएम सीजी में 367.90 अंकों की बढ़त दर्ज की गई ।

भू- राजनीतिक अनिश्चितता और रुपये के अनुकूल के कारण विप्रो, इंफोसिस के शेयरों में 1-2 प्रतिशत तक तेजी रही। हांलाकि निफ्टी आईटी में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही जिससे आईटी इंडेक्स तीन साल के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गया था।

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! क्या अब खरीदने का सही मौका या और गिरेंगे दाम? जानें सबकुछ

कुछ सुधार होन से निफ्टी-50 के मुकाबले आईटी इंडेक्स 1.1 फीसद गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी-50 में दर्ज जायडस-वेलनेस ने 14.96 प्रतिशत की बड़ी तेजी दिखाई और यह सर्वाधिक गेनर रहा। इसके अलावा टेंट ने 7.97 प्रतिशत, अदानी ग्रीन ने 7.61 प्रतिशत की तेजी दिखाई। कल्याण ज्वैलर्स, ग्रेविटा इंडिया, न्यूलैंड लेफ, एलएनटी फाइनेंस ने 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई।

Location :  New Delhi

Published :  6 April 2026, 6:13 PM IST

Advertisement