जन्माष्टमी पर चमका सोना: त्योहार की सुबह बढ़ीं कीमतें, दिल्ली से लखनऊ तक नई दरें जारी

जन्माष्टमी के अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। जानें अपने शहर में 22 व 24 कैरेट सोने और चांदी के नए रेट तथा अंतराष्ट्रीय बाजार का पूरा गणित।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 September 2026, 8:15 AM IST
google-preferred

New Delhi: कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशभर के सर्राफा बाजारों में रौनक लौट आई है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में देखने को मिल रही गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है।

त्योहार की सुबह खरीदारी की बढ़ती उम्मीदों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनावों के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में एकाएक उछाल आया है। इसके चलते घरेलू बाजार में 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने की दरों में तेजी दर्ज की गई है।

राजधानी समेत प्रमुख महानगरों का हाल

देश के अलग-अलग शहरों में आज सुबह से ही सोने की नई दरें लागू हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में फिर भूचाल! गोल्ड 2,600 और सिल्वर 4,200 तक टूटी, जानें आज का रेट

आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 142410 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं, अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 155410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी में भी दिखी शानदार तेजी

सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी की चमक भी बढ़ गई है। 4 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 250100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले भी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में 3,400 रुपये और चांदी में 5,000 रुपये का बड़ा उछाल देखा गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार और भविष्य का गणित

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो वहां भी कीमती धातुओं का दबदबा कायम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,443.93 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि स्पॉट सिल्वर 65.77 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

LPG Price Today: गैस सिलेंडर के दाम में आज क्या बदला? बुकिंग से पहले जानें 4 सितंबर का नया रेट

दिग्गज वित्तीय संस्थान गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा हर महीने की जा रही करीब 50 टन सोने की खरीदारी से इस साल के अंत तक इसके दाम 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  4 September 2026, 8:15 AM IST

Related News

Advertisement