Gold Price Today: लखनऊ में 1,52,160 रुपये पहुंचा 24 कैरेट सोना, लगातार छठे दिन गिरावट के बाद जानें ताजा भाव

3 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 152160 रुपये और 22 कैरेट 139490 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और वैश्विक तनाव के कारण दामों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 September 2026, 8:31 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर के सराफा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 3 सितंबर की सुबह भी देश के अधिकांश बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में कमी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में हाजिर सोना लगातार छठे कारोबारी दिन गिरकर तीन सप्ताह से भी अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

वैश्विक तनाव और महंगाई की चिंता

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड का भाव 4,303.12 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

देश के प्रमुख महानगरों में सोने की दरों में बदलाव देखा गया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 152160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 139490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 152010 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 139340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 152060 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 139390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Price Crash: सोना फिर हुआ सस्ता, लगातार 5वें दिन गिरे दाम, क्या अब ज्वेलरी खरीदने का है सही समय?

लखनऊ और जयपुर में सोने का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 152160 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोने का भाव 139490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसी तरह जयपुर और चंडीगढ़ में भी सोना दिल्ली और लखनऊ के समान दरों पर 152160 रुपये (24 कैरेट) और 139490 रुपये (22 कैरेट) प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है।

चांदी के बाजार पर पड़ा प्रभाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है। 3 सितंबर की सुबह चांदी का भाव टूटकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.64 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू और वैश्विक कारणों के चलते कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  3 September 2026, 8:31 AM IST

Advertisement