Gold Price Crash: सोना फिर हुआ सस्ता, लगातार 5वें दिन गिरे दाम, क्या अब ज्वेलरी खरीदने का है सही समय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के चलते भारत में सोने के दाम लगातार 5वें दिन गिरे। दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने की ताजा कीमतें जानें और समझें कि क्या यह निवेश का सही समय है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 September 2026, 8:28 AM IST
google-preferred

New Delhi: वैश्विक हलचलों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई बिकवाली के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव लगातार नीचे आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों से जारी इस मंदी ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोने के दामों में यह गिरावट बाजार के विश्लेषकों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिल्ली से लेकर मुंबई तक: 10 ग्राम सोने के नए दाम

भारतीय प्रमुख शहरों में सोने के भावों में हल्का अंतर देखा जा रहा है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,850 रुपये में मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,770 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,43,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

कैरेट के अनुसार समझें सोने के रेट

सोने की शुद्धता के आधार पर भारतीय बाजार में इसके दाम तय होते हैं। बुलियन्स के आंकड़ों के अनुसार, सबसे शुद्ध यानी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, आभूषणों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,480 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

अगर आप थोड़े किफायती विकल्प देख रहे हैं, तो 20 कैरेट सोना 1,26,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,120 रुपये प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है। इसके अलावा, कम कैरेट में 16 कैरेट सोने का रेट 1,01,440 रुपये, 14 कैरेट का रेट 88,760 रुपये, 12 कैरेट का रेट 76,080 रुपये और सबसे कम शुद्धता वाले 10 कैरेट सोने की कीमत 63,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तय की गई है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में फिर भूचाल! गोल्ड 2,600 और सिल्वर 4,200 तक टूटी, जानें आज का रेट

वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सुस्ती का माहौल देखने को मिला, जहां 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 30 रुपये गिरकर 1,51,699 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया। वहीं वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना गिरकर 4,368.58 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।

आगे क्या हो सकती है बाजार की चाल?

विशेषज्ञों का मानना है कि पांच दिनों में आई 8,900 रुपये की यह गिरावट उन लोगों के लिए बेहतर अवसर साबित हो सकती है जो लंबे समय से खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं को देखते हुए निवेश से पहले बाजार के रुझान पर नजर रखना जरूरी है।

Location :  New Delhi

Published :  2 September 2026, 8:28 AM IST

Advertisement