यूएस-ईरान तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, आईटी शेयरों में बिकवाली

अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को समझौता नहीं हो पाने के बाद निवेशकों को डर है कि यह भू-राजनीतिक तनाव लंबे समय तक चल सकता है। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।

Updated : 22 April 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

New delhi: यूएस-ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो पाने से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में खुले। अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को समझौता नहीं हो पाने के बाद निवेशकों को डर है कि यह भू-राजनीतिक तनाव लंबे समय तक चल सकता है। इसका असर बाजार पर देखने को मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 79,019 पर खुला सुबह यह 453.05 अंक पर चल रहा था, परन्तु थोड़ा सुधार होने के बाद बाजार टूट गया। NSE का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,470 पर खुला, बाद में जैसे-जैसे कारोबार बढ़ा बिकवाली तेज हो गई।

एचसीएल टेक सबसे ज्यादा टूटा

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा टूटा। इसमें 10.82 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर(2.39), एनटीपीसी(2.37), अल्ट्राटेक(.84) में बढ़त रही।

Stock Market Today: बाजार खुलते ही IT शेयरों ने भरी उड़ान

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत गिरा। इसके बाद बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भी कमजोरी रही। इसके उलट, निफ्टी एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेजी देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स लगभग सपाट रहा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

निवेशकों की चिंता

निवेशकों को चिंता है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल होने के बाद भू-राजनीतिक तनाव लंबे समय तक बना रह सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम बढ़ाने के बाद एशियाई सत्र में अमेरिकी शेयर फ्यूचर्स में तेजी देखी गई। यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक ईरान एक साझा समाधान प्रस्ताव पेश नहीं करता।

Location :  New Delhi

Published :  22 April 2026, 4:08 PM IST

Advertisement