शेयर बाजार में हाहाकार: खुलते ही सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरा और निफ्टी 200 अंक फिसला। अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में भारी दबाव देखा गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 April 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। BSE Sensex खुलते ही 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि NSE Nifty में भी 200 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स ने लगाया तगड़ा गोता

सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 78,516 के मुकाबले 77,983 पर शुरुआत की। कुछ ही मिनटों में गिरावट बढ़ती गई और इंडेक्स 77,693 तक फिसल गया। बाजार में लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों में घबराहट का माहौल बन गया।

निफ्टी भी दबाव में

निफ्टी इंडेक्स ने भी कमजोर शुरुआत की। यह अपने पिछले बंद 24,378 के मुकाबले 24,202 पर खुला और आगे गिरकर 24,134 के स्तर तक पहुंच गया। पूरे बाजार में लाल निशान हावी रहा और ज्यादातर शेयर दबाव में नजर आए।

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार पर असर डाला। अमेरिका के शेयर बाजार पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि एशियाई बाजार भी कमजोर रुख में दिखे।

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से भारतीय शेयर बाजार में मिला जुला रुख

जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और साउथ कोरिया का कोस्पी सभी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों का भरोसा और कमजोर हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

बाजार पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से देखा गया। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। Brent Crude करीब 104 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख किया।

किन शेयरों में भारी गिरावट

शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयर दबाव में रहे। इंटरग्लोब एविएशन, SBI लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स और M&M जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई।

टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इटरनल के शेयर भी 2 प्रतिशत से अधिक टूट गए। वहीं अशोक लेलैंड और डिक्सन टेक जैसे मिडकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

बाजार में अनिश्चितता का माहौल

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें आने वाले दिनों में भी बाजार पर दबाव बनाए रख सकती हैं। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  23 April 2026, 11:34 AM IST

Advertisement