अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से भारतीय शेयर बाजार में मिला जुला रुख

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है। अमेरिका-ईरान तनाव, एशियाई बाजारों की चाल और FII बिकवाली निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 April 2026, 9:35 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में दिखा, निफ्टी कल के 24576.0 के मुकाबले  24470.85 अंक में खुला। उसके बाद लुढ़ककर वह 24434.40 अंकों पर आ गया। यहां से मार्केट कुछ रिकवरी करता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, घरेलू निवेशक शतर्कता बरतते नजर आए।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुझान देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 बढ़त में रहा, जबकि Hang Seng में गिरावट दर्ज की गई। Shanghai Composite में हल्की तेजी रही, जबकि कोरिया का KOSPI दबाव में दिखा। इस मिश्रित रुख का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है।

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones Industrial Average, S&P 500 और Nasdaq Composite सभी लाल निशान में बंद हुए। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया, जिससे शुरुआती बढ़त टिक नहीं पाई। हालांकि, बुधवार Dow Jones फ्यूचर मजबूत दिखाई दिया। जापानी मार्केट निक्की लगभग 400 अंको के बढ़त के साथ खिला परंतु यह बढ़त बरकरार न रख सका।

डॉलर और बॉन्ड यील्ड का असर

डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखी जा रही है और यह एक सप्ताह के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में हल्की गिरावट आई है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता दिख रहा है। ये संकेत भी इक्विटी बाजारों पर दबाव बना सकते हैं।

कच्चे तेल और सोने की चाल

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र पर असर पड़ सकता है। वहीं सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है और हल्की बढ़त दर्ज की गई है। निवेशक अनिश्चितता के माहौल में सोने को सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

शेयर बाजार में उथल- पुथल, जानिये क्या है सेंसेक्स निफ्टी का हाल

FII-DII गतिविधि

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार दूसरे दिन बिकवाली करते नजर आए और उन्होंने करीब 2,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को सहारा दिया और समान राशि से अधिक की खरीदारी की।

Location :  New Delhi

Published :  22 April 2026, 9:35 AM IST

Advertisement