Stock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 75 हजार के पार, जानिये ताजा अपडेट

भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 75 हजार के पार खुला, जबकि निफ्टी में भी मजबूत बढ़त दर्ज हुई। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और एशियाई बाजारों की मजबूती से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे बाजार में खरीदारी तेज है।

Updated : 21 May 2026, 11:01 AM IST
google-preferred

New Delhi: आज भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। वैश्विक संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक माहौल का असर घरेलू शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी बढ़ी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

बीएसई सेंसेक्स 414 अंकों की बढ़त के साथ 75,732 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 171 अंकों की तेजी के साथ 23,830 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में शुरुआती तेजी ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ाया और कई सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली।

Share Market 2026: चुनाव के नतीजों से पहले शेयर बाजार में उछाल, जानें सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी बढ़त…

वैश्विक संकेतों से मिला बाजार को सहारा

आज बाजार में आई तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल करीब 5 प्रतिशत तक टूटकर 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। तेल की कीमतों में नरमी से आयात पर निर्भर देशों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी सकारात्मक रूप से पड़ा।

निवेशकों का मानना है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता भी घट सकती है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव कम होगा और बाजार में स्थिरता आएगी।

एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी

गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। ट्रंप के बयान के बाद पूरे एशियाई बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

जापान का निक्केई इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 1 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स भी 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ खुला।

एशियाई बाजारों में आई इस मजबूती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। विदेशी निवेशकों की धारणा मजबूत होने से घरेलू बाजार में खरीदारी को समर्थन मिला।

अमेरिकी बाजारों में भी रही तेजी

20 मई को अमेरिकी शेयर बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए थे। वॉल स्ट्रीट में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 645 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,009.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स 1.08 प्रतिशत चढ़कर 7,432.97 पर पहुंच गया। टेक शेयरों में मजबूती के चलते नैस्डैक कंपोजिट 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,270.36 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, नीचे फिसला सेंसेक्स और निफ्टी; इन शेयरों ने बढ़ाया दबाव

क्रूड ऑयल में फिर आई हल्की तेजी

हालांकि कल भारी गिरावट के बाद आज सुबह तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। सप्लाई बाधित होने की आशंकाओं के चलते बाजार खुलते ही तेल के दाम फिर चढ़ने लगे।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.78 प्रतिशत बढ़कर 99.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड में भी 0.73 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

Location :  New Delhi

Published :  21 May 2026, 11:01 AM IST

Related News

Advertisement