Gold-Silver Price Today: दिल्ली में फिर बढ़े सोने-चांदी के भाव, खरीदने से पहले जान लें रेट

7 मई, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बीच, साल की शुरुआत में शेयर बाज़ार में देखी गई अस्थिरता के कारण, निवेशकों की प्राथमिकता सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर मुड़ गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 May 2026, 9:15 AM IST
google-preferred
1 / 4 \"Zoom\"Gold Price Today: देश में सोने की कीमत में फिर से तेजी दिखी है। सभी प्रमुख शहरों में भाव बढ़ा है। 7 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 152290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
2 / 4 \"Zoom\"मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 152140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,663.70 डॉलर प्रति औंस पर है।
3 / 4 \"Zoom\"पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। ऐसी खबर है कि अमेरिका और ईरान फरवरी के अंत से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप दे सकते हैं।
4 / 4 \"Zoom\" समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते व्यापार के सुचारू होने की संभावनाएं बढ़ी हैं और महंगाई की चिंता में कमी आई है। इसका असर सोने चांदी की कीमतों पर भी पड़ेगा।

Location :  Delhi News

Published :  7 May 2026, 9:01 AM IST

Advertisement