हिंदी
यूपी में तहसीलदारों का तबादला (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 25 तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना और सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश में कई जिलों के तहसीलदारों को नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस तबादले में प्रभा सिंह को बिजनौर से स्थानांतरित कर बदायूं भेजा गया है, जबकि महेंद्र बहादुर अब गाजीपुर के नए तहसीलदार होंगे। इसी तरह जया सिंह को कुशीनगर, योगेन्द्र शरण शाह को बलरामपुर और सुरेश चंद्र को प्रयागराज में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन के अनुसार, यह बदलाव लंबे समय से अपेक्षित थे और इनका मकसद प्रशासनिक कार्यों में गति लाना है।
तबादला सूची में रितेश कुमार सिंह को कानपुर नगर से स्थानांतरित कर गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं दिनेश कुमार अब कुशीनगर से अयोध्या में सेवाएं देंगे। ज्ञानेन्द्र कुमार यादव को सोनभद्र से गाजीपुर, लक्ष्मी नारायण बाजपेयी को कानपुर नगर से हाथरस, और सुशील कुमार को सोनभद्र से मऊ भेजा गया है।
इसके अलावा, शशांक नाथ उपाध्याय को लखनऊ से बाराबंकी, श्रद्धा पाण्डेय को फर्रुखाबाद से आगरा, और अजीत कुमार सिंह तृतीय को मऊ से बलिया स्थानांतरित किया गया है। प्रवीण सिंह अब बलिया से सोनभद्र, रणदीर सिंह ओरैया से रामपुर, और शरद सिंह बाराबंकी से लखनऊ में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

तबादले की इस सूची में अन्य अधिकारियों में उमेश कुमार सिंह (मऊ से आजमगढ़), मिश्री सिंह चौहान (देवरिया से भदोही), ईवेन्द्र कुमार (फतेहपुर से मैनपुरी), सुखवीर सिंह (खीरी से लखनऊ), अनीश सिंह (गोंडा से मऊ), अरविन्द कुमार-प्रथम (प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर), जय प्रकाश (इटावा से लखनऊ), योगेन्द्र कुमार (संत कबीर नगर से जौनपुर) और विजय कुमार सिंह (लखनऊ से सहारनपुर) शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, आगामी महीनों में और भी फेरबदल संभव हैं।
Location : Lucknow
Published : 16 June 2025, 11:32 AM IST
Topics : Bureaucratic Shuffle Government Orders Tehsildar Transfers UP Administration Uttar Pradesh News