हिंदी
यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सरकार ने यह फेरबदल किया है।
तबादला सूची के अनुसार आईएएस राजेश कुमार पाण्डेय को बहराईच का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस समीर, विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को जिलाधिकारी जालौन की कमान सौंपी गई है।
आईएएस आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ०प्र० शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस बी० सूदन मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को नगर आयुक्त झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईएएस पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी के पद पर तैनात किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिये पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सभी आईएएस अधिकारियों को तत्काल अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Lucknow
Published : 10 September 2026, 10:29 PM IST