हिंदी
बिहार में रिकार्ड जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार ने सोमवार को मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई, जिसमें राज्य में अगली सरकार की ताजपोशी के बारे में चर्चा की गई। पढ़िये पूरा अपडेट
CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Patna: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसके साथ ही नये मुख्यमंत्री की ताजपोशी की तैयारियों जोरों पर है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। अगर ऐसा होता है तो नीतीश के नाम 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का एक नया रिकार्ड दर्ज हो जायेगा।
बिहार में रिकार्ड जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार ने सोमवार को मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई, जिसमें राज्य में अगली सरकार की ताजपोशी के बारे में चर्चा की गई, साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की चर्चा की गई है। और अब नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंप रहे हैं।
बिहार में नई सरकार के गठन पर बड़ी खबर
सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ़ मौहम्मद ख़ान को सौंपा इस्तीफा#BiharElection2025 #BiharPolitics #NitishKumar pic.twitter.com/wHv6PEwi10
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 17, 2025
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य अनेक वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार नीतीश कैबिनेट में भाजपा के 15-16, जेडीयू के 14-15, लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के 3, हम और आरएलएम के 1-1 मंत्रियों को जगह मिल सकती है।
Sheikh Hasina Verdict: शेख हसीना पर फैसले से पहले Bangladesh में आगजनी और हिंसक झड़पें, बढ़ा तनाव
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुजियाल ने रविवार को पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार विधानसभा के 243 नवनिर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक सूची सौंपी। इस अवसर पर सीईओ के साथ प्रधान सचिव अरविंद आनंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
सौंपी गई सूची में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। राजग गठबंधन के घटक दलों में भाजपा के 89, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार नवनिर्वाचित विधायकों के नाम शामिल हैं। इससे संकेत मिलता है कि आगामी विधानसभा में राजग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।
बिहार में नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार, 6 विधायक पर 1 मंत्री का फॉर्मूला तय! आज रात तय होगा खाका
विपक्षी 'महागठबंधन' के प्रदर्शन का विवरण भी सूची में दर्ज है। महागठबंधन के मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 25, कांग्रेस के छह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक नवनिर्वाचित विधायक को विधानसभा में स्थान मिला है।
इसके अलावा, एआईएमआईएम के पांच विधायकों ने भी विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव का संकेत है। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से एक-एक विधायक भी विजयी हुए हैं, जिससे सदन में विविध राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिखाई देता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए राजभवन में सूची सौंपने की तस्वीर भी प्रकाशित की।