रात के अंधेरे में चली गोलियां और खामोश हो गया देश का जवान, जानिए SSB कैंप की इस खौफनाक वारदात का सच

किशनगंज के SSB कैंप में देर रात गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। संतरी पोस्ट पर तैनात जवान की मौत के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच अब FSL और पुलिस कर रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 September 2026, 1:16 PM IST
google-preferred

Kishanganj: बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कैंप में शनिवार देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। जियापोखर थाना क्षेत्र के ठाकुरगंज स्थित 19वीं बटालियन कैंप में संतरी ड्यूटी पर तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी।

रात 12 बजे से 3 बजे के बीच की घटना

प्रारंभिक जांच के मुताबिक घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे से रविवार तड़के 3 बजे के बीच हुई। उस समय जवान संतरी पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में तैनात जवानों के बीच अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

Bihar Elections: दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान, किशनगंज आगे तो मधुबनी पीछे

घटनास्थल से राइफल और खोखा बरामद

जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, संतरी पोस्ट के पास से संबंधित सरकारी राइफल और उससे चला हुआ एक खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। मामले की परिस्थितियों को समझने के लिए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

FSL टीम ने जुटाए फोरेंसिक साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद SSB डीआईजी एके सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीपीओ-2 मनोज कुमार और जियापोखर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिक जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। घटना से पहले की परिस्थितियों को जानने के लिए साथी जवानों से भी पूछताछ की जा रही है।

Bihar: किशनगंज नगर थानाध्यक्ष के ठिकानों पर EOU का छापा, हड़कंप

पश्चिम बंगाल का रहने वाला था जवान

मृतक की पहचान 25 वर्षीय चयन मंडल के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा थाना क्षेत्र के बासन गांव निवासी प्रफुल्ल मंडल का पुत्र बताया गया है। घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी गई है।

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी तस्वीर

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि इसके पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या कोई अन्य वजह थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और SSB अधिकारी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Kishanganj

Published :  13 September 2026, 1:16 PM IST

Related News

Advertisement