Yamaha Aerox E भारत में हुआ लॉन्च: इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में छुपा है कौन सा बड़ा राज, जिसने आते ही मचा दिया हर तरफ तहलका?

भारतीय बाजार में एक ऐसा नया स्कूटर आ गया है जिसने अपने लुक और हैरान करने वाले फीचर्स से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर क्या है इसकी वो खूबी जिसे जानकर हर कोई इसे खरीदने के लिए बेताब हो रहा है?

Updated : 8 July 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग ग्राफ लगातार आसमान छू रहा है। पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों का रुख कर रहे हैं। ग्राहकों की इसी भारी डिमांड और दिलचस्पी को देखते हुए दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक नए मॉडल्स बाजार में उतार रही हैं। इसी कड़ी में, मशहूर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) ने भी भारतीय ईवी मार्केट में अपनी मजबूत धाक जमाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। यामाहा ने देश के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपना नया और बेहद स्टाइलिश Yamaha Aerox E लॉन्च कर दिया है।

अपनी स्पोर्टी पहचान के लिए मशहूर यामाहा का यह नया इलेक्ट्रिक अवतार शानदार लुक, दमदार परफॉर्मेंस और बेहद कड़क फीचर्स के साथ बाजार में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस नए प्रीमियम स्कूटर में क्या कुछ खास है, इसकी रेंज कितनी है और इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।

प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री, आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत जारी

यामाहा ने भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और उनके आधुनिक लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए इस स्कूटर को पूरी तरह से औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सीधे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतारा है, जहां इसका मुकाबला पहले से मौजूद कुछ चुनिंदा महंगे स्कूटर्स से होगा। निर्माता की ओर से Yamaha Aerox E की आधिकारिक लॉन्चिंग के साथ ही इसकी कीमत और बुकिंग से जुड़ी तमाम जानकारियां अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दी हैं, जिसके बाद से ही इसे लेकर ऑटो सेक्टर में हलचल तेज हो गई है।

Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

मॉडर्न फीचर्स और कड़क लुक से लैस

दिखने में यह स्कूटर जितना मस्कुलर और आकर्षक है, इसके फीचर्स भी उतने ही कड़क और आधुनिक हैं। यामाहा ने इसमें टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है। इस स्कूटर के मुख्य फीचर्स निम्नलिखित हैं-

एलईडी हेडलाइट: रात के समय सड़कों पर बेहतरीन विजिबिलिटी के लिए इसमें पावरफुल एलईडी हेडलाइट दी गई है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: स्कूटर में एक एडवांस डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो राइडर को स्पीड, बैटरी और ट्रिप से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दिखाता है।

चार राइडिंग मोड्स: अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशंस के लिए इसमें ईको (Eco), स्टैंडर्ड (Standard), पावर (Power) और बूस्ट (Boost) मोड्स दिए गए हैं।

दमदार सेफ्टी: सुरक्षित सफर के लिए स्कूटर में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ-साथ आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

14 इंच अलॉय व्हील्स: खराब और उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्मूथ राइड के लिए इसमें बड़े 14 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी: इस आधुनिक स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी शामिल है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं।

दमदार बैटरी, बेजोड़ पावर और 117 KM की रेंज

परफॉर्मेंस के मामले में यामाहा ने कोई समझौता नहीं किया है। Yamaha Aerox E में बेहतरीन पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है।

स्कूटर को ऊर्जा देने के लिए इसमें 1.5 kWh की दो रिमूवेबल (हटाने योग्य) बैटरियां लगाई गई हैं। इन पोर्टेबल बैटरियों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्हें आसानी से निकालकर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। इस सेटअप के साथ इसमें 9.5 KWh की दमदार मोटर को जोड़ा गया है। यह मोटर इतनी पावरफुल है कि स्कूटर को 12.9 हॉर्स पावर (HP) की ताकत और 48 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क प्रदान करती है, जो इसे क्विक एक्सीलरेशन देता है।

Auto News: स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बनी युवाओं की पहली पसंद

बात अगर रेंज और रफ्तार की करें, तो कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज में यह स्कूटर 117 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। वहीं, रफ्तार के शौकीनों के लिए इसमें 95.5 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है, जो इसे शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी दौड़ने के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनाती है।

क्या है इसकी कीमत?

चूंकि यामाहा ने इस स्कूटर को बेहद एडवांस फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ पेश किया है, इसलिए इसे प्रीमियम श्रेणी में रखा गया है। भारतीय बाजार में Yamaha Aerox E को 2.82 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यदि आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं जो दिखने में बेहद कड़क हो, जिसकी परफॉर्मेंस दमदार हो और जो आपको सड़क पर एक भौकाल लुक दे, तो यामाहा का यह नया स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  8 July 2026, 3:31 PM IST

Related News

Advertisement