फेसबुक लाइव के बाद मची हलचल, पुलिस ने लिया ये एक्शन

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फेसबुक लाइव में आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात उन्हें आवास से हिरासत में ले लिया।

Nainital: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार देर रात पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, कथित रूप से नाबालिग का गर्भपात कराने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद कार्रवाई तेज कर दी गई।

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए नरेश पांडे ने पहले निचली अदालत और फिर उत्तराखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों जगह से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद वह सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देने लगे थे।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नरेश पांडे अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उनके आवास पहुंची। इसी दौरान नरेश पांडे फेसबुक पर लाइव आए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कई आरोप लगाए।

इंस्टा पर हुई दोस्ती, नैनीताल में बढ़ीं नजदीकियां… फिर सामने आया 1 लाख फॉलोअर्स वाली अरीशा का असली चेहरा

नरेश पांडे ने लगाया आरोप

उन्होंने दावा किया कि पुलिस बिना वारंट उनके घर पहुंची, परिजनों के साथ अभद्रता की और उनकी बेटी के साथ धक्का-मुक्की की। लाइव के दौरान उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी भी दी और एक बोतल दिखाते हुए फिनायल पीने का दावा किया। हालांकि, इस दावे की अब तक किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

नैनीताल से शुरू हुई दोस्ती या सोची-समझी साजिश? 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस को मिले अहम साइबर सुराग

मामले में पुलिस का बयान

वहीं, पुलिस ने आरोपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नरेश पांडे इस मामले में नामजद और वांछित आरोपी हैं।

 

Location :  Nainital

Published :  8 July 2026, 3:01 PM IST

Advertisement