MG Windsor EV: 449Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार का जलवा, 75,000 बिक्री का आंकड़ा पार; जानिए कीमत और फीचर्स

MG Windsor EV ने भारत में 75,000 बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। जानिए 449Km रेंज, Battery-as-a-Service, कीमत, बैटरी विकल्प और इस इलेक्ट्रिक कार की खासियत।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 7 July 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच JSW MG Motor India की MG Windsor EV ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। सितंबर 2024 में लॉन्च हुई यह इलेक्ट्रिक कार दो साल से भी कम समय में 75,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही यह भारत में MG की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

19 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं

कंपनी के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच ही MG Windsor EV की 19,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी मजबूत मांग के चलते कंपनी की कुल बिक्री में भी तेजी आई और साल 2026 की पहली छमाही में बिक्री में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत

MG Windsor EV की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण कंपनी का Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल है। इस योजना में ग्राहकों को कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकानी पड़ती।

  • शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: ₹9.99 लाख
  • बैटरी उपयोग शुल्क: ₹3.9 प्रति किलोमीटर

अगर ग्राहक बैटरी समेत कार खरीदना चाहते हैं, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹14.70 लाख से ₹19 लाख के बीच है।

Tata Sierra Vs MG Windsor: कम बजट में ज्यादा रेंज वाली कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट डील?

वहीं कमर्शियल और फ्लीट ग्राहकों के लिए कंपनी MG Windsor Commute भी उपलब्ध कराती है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख है।

449 किलोमीटर तक की रेंज

MG Windsor EV में 136bhp की पावर और 200Nm का पीक टॉर्क देने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी इसे दो बैटरी विकल्पों में पेश करती है।

  1. 38kWh बैटरी पैक: एक बार फुल चार्ज होने पर 332 किमी तक की दावा की गई रेंज।
  2. 52.9kWh बैटरी पैक (Windsor Pro): सिंगल चार्ज पर 449 किमी तक की दावा की गई रेंज।

क्यों पसंद आ रही है MG Windsor EV?

कम शुरुआती कीमत, बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल, लंबी ड्राइविंग रेंज और कम संचालन लागत के कारण MG Windsor EV तेजी से ग्राहकों की पसंद बन रही है। खासकर उन लोगों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प है, जो कम खर्च में लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 July 2026, 2:44 PM IST

Advertisement