MG Windsor Indulge Edition भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, बैटरी पैक और बिजनेस-क्लास कंफर्ट से जुड़ी सभी खास बातें

MG Windsor Indulge Edition लॉन्च हो गई है। 17.89 लाख की कीमत वाली इस इलेक्ट्रिक CUV में 38kWh बैटरी, 332 किमी रेंज, 136PS पावर और 200nm टॉर्क मिलता है। इसमें ड्यूल-टोन कलर, 15.6 इंच डिस्प्ले और बिजनेस-क्लास कंफर्ट जैसी खूबियां हैं।

Updated : 13 October 2026, 3:58 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार का नया और खास वेरिएंट पेश कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 'MG Windsor Indulge Edition' को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.89 लाख रुपये रखी गई है। यह नया एडिशन अपने शानदार डिजाइन, बेहतरीन फीचर्स और दमदार रेंज के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

दमदार बैटरी और शानदार ड्राइविंग रेंज

इस नए स्पेशल एडिशन में कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस का पूरा ध्यान रखा है। एमजी विंडर के इस मॉडल में 38kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 136PS की पावर और 200nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। रेंज की बात करें तो यह गाड़ी सिंगल चार्ज में लगभग 332 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है, जो शहर के सफर के साथ-साथ छोटे सफर के लिए भी बेहद मददगार है।

Auto Tips: ढलान पर सरक रही है गाड़ी? घर बैठे मिनटों में ऐसे ठीक करें हैंड ब्रेक की ढीली समस्या

आकर्षक डिजाइन और नया एक्सटीरियर

एमजी विंडर का यह नया अवतार अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और प्रीमियम लुक को और आगे बढ़ाता है। Indulge Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका नया ड्यूल-टोन एक्सटीरियर है। इसमें शैडो गोल्ड (Shadow Gold) बॉडी कलर के साथ ब्लैक रूफ का शानदार कंट्रास्ट दिया गया है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है।

कार के प्रीमियम अंदाज को और निखारने के लिए इसमें ब्लैक ओआरवीएम (ORVMs), 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और सी-पिलर पर 'Indulge' की खास बैजिंग दी गई है। यह कॉम्बिनेशन इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को सड़क पर एक बोल्ड और अलग पहचान देता है।

बिजनेस-क्लास जैसा आरामदायक केबिन

कार के अंदर कदम रखते ही इसका केबिन आपको एक अलग ही प्रीमियम अहसास कराएगा। इसका इंटीरियर अर्बन टैन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री थीम के साथ तैयार किया गया है। खास पहचान के लिए आगे वाले हेडरेस्ट पर 'Indulge' की एम्ब्रॉयडरी की गई है।

पीछे बैठे यात्रियों के सफर को और ज्यादा आरामदायक और शानदार बनाने के लिए इसमें प्राइव स्क्रीन (Privacy Screen) दी गई है, जिससे मनोरंजन की बेहतरीन सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा, जो ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कार को और बेहतर बनाना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी खास एक्सेसरीज भी उपलब्ध करा रही है।

Bajaj Auto डीलरशिप पर बड़ा घोटाला! वायरल डायरी ने खोली ठगी की परतें, दर्जन भर ग्राहक शिकार

बेहतरीन स्पेस और आधुनिक तकनीक

एमजी विंडर देश की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी (CUV) है, जो सेडान के शानदार आराम और स्पेस के साथ-साथ एक दमदार एसयूवी जैसी मौजूदगी देती है। यह गाड़ी 'Aero Glide' डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है।

केबिन के भीतर यात्रियों को लग्जरी फील देने के लिए एयरो लाउंज सीटें दी गई हैं, जो 135 डिग्री तक पीछे की तरफ झुक सकती हैं। वहीं, कार के सेंटर कंसोल में एक बड़ी 15.6 इंच की ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले जोड़ी गई है, जो इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के केबिन के अनुभव को आधुनिक और आसान बनाती है।

Location :  New Delhi

Published :  13 October 2026, 3:58 PM IST

Advertisement