हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल करीब 97.77 रुपये और डीजल लगभग 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य शहरों में भी फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में जारी तनाव इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच अपनी कार का माइलेज बढ़ाना हर वाहन मालिक के लिए जरूरी हो गया है। इसके लिए कुछ आसान टिप्स अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहला और महत्वपूर्ण उपाय है गाड़ी की नियमित सर्विसिंग। समय पर इंजन ऑयल बदलना, एयर फिल्टर साफ रखना और इंजन की जांच कराना कार के प्रदर्शन को बेहतर बनाता है और पेट्रोल की खपत कम करता है। लंबे समय तक सर्विसिंग टालने से इंजन पर दबाव बढ़ता है और माइलेज घटने लगता है।
कार के टायर का सही प्रेशर माइलेज के लिए बेहद जरूरी है। कम हवा होने पर इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार टायर प्रेशर चेक करना चाहिए। सही प्रेशर से न केवल माइलेज बढ़ता है बल्कि टायर की उम्र भी लंबी होती है।
इसके अलावा, तेज एक्सीलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से भी पेट्रोल अधिक खर्च होता है। यदि ड्राइवर आराम से और स्थिर स्पीड में गाड़ी चलाए, तो फ्यूल की बचत होती है। ट्रैफिक सिग्नल पर लंबे समय तक इंजन चालू रखने की बजाय उसे बंद करना भी एक आसान तरीका है।
कार में बेकार का सामान रखने से भी माइलेज कम हो सकता है। अधिक वजन इंजन पर दबाव डालता है। इसलिए डिक्की में सिर्फ जरूरी सामान रखें। साथ ही, व्हील अलाइनमेंट सही होना भी जरूरी है क्योंकि खराब अलाइनमेंट से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और फ्यूल अधिक खर्च होता है।
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव, जानिए आज किस शहर में कितना रेट?
गर्मी के मौसम में AC का अधिक इस्तेमाल माइलेज घटाता है। शहर में जरूरत के अनुसार AC चलाना फायदेमंद रहता है। हाईवे पर तेज गति में खिड़कियां खोलने से हवा का दबाव बढ़ता है और माइलेज कम होता है। ऐसे में हल्के AC के साथ बंद खिड़कियों में ड्राइव करना बेहतर रहता है।
बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच ये छोटे-छोटे उपाय न केवल फ्यूल की बचत करेंगे, बल्कि कार के इंजन और टायर की उम्र बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगे।
Location : New Delhi
Published : 16 May 2026, 3:44 PM IST