परिवार के लिए कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? मात्र 14,600 रुपये की मंथली किस्त में घर आ जाएगी अर्टिगा की यह गाड़ी

मारुति अर्टिगा के बेस वेरिएंट को सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर घर लाना हुआ बेहद आसान। जानिए 7 साल के लोन पर कितनी चुकानी होगी हर महीने की EMI और क्या है ऑन-रोड कीमत का पूरा गणित।

Updated : 6 September 2026, 9:47 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय बाजार में अपनी किफायती और दमदार एमपीवी अर्टिगा (Ertiga) के लिए खास पहचान रखती है। यदि आप भी अपने बड़े परिवार के सफर को सुहाना बनाने के लिए इस लोकप्रिय कार को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि मारुति अर्टिगा के बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी और हर महीने कितने रुपये की किस्त चुकानी पड़ेगी।

मारुति अर्टिगा LXI वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत

मारुति अर्टिगा को कंपनी की तरफ से बजट एमपीवी सेगमेंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसके सबसे किफायती और शुरुआती बेस वेरिएंट यानी एलएक्सआई (LXI) की एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये है। यदि आप इस गाड़ी को देश की राजधानी दिल्ली में खरीदते हैं, तो आपको एक्स-शोरूम कीमत के अलावा अन्य खर्चों का भी भुगतान करना होगा। दिल्ली में इस पर करीब 66 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स और लगभग 45 हजार रुपये का इंश्योरेंस चार्ज देना पड़ता है। इन सभी अतिरिक्त शुल्कों को जोड़ने के बाद मारुति अर्टिगा एलएक्सआई की ऑन-रोड कीमत बढ़कर लगभग 10.01 लाख रुपये हो जाती है।

Auto News: इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, नए फीचर्स और ADAS के साथ बनेगी और दमदार

मात्र 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर ऐसे मिलेगा लोन

अगर आपका बजट थोड़ा सीमित है और आप इस गाड़ी को फाइनेंस करवाना चाहते हैं, तो यह विकल्प बेहद आसान है। बैंक आमतौर पर गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमत या ऑन-रोड कीमत के आधार पर लोन राशि तय करते हैं। यदि आप शोरूम पर जाकर सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष बची हुई राशि के लिए बैंक से कार लोन ले सकते हैं। इस प्रकार, आपको अपनी जेब से केवल एक लाख रुपये देने होंगे और बाकी के करीब 9.01 लाख रुपये बैंक द्वारा फाइनेंस कर दिए जाएंगे।

सात साल के लिए कितनी चुकानी होगी हर महीने EMI?

कार लोन लेने के बाद सबसे बड़ा सवाल मासिक किस्त यानी ईएमआई (EMI) का होता है। मान लीजिए कि कोई बैंक आपको 9 फीसदी की वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) की अवधि के लिए 9.01 लाख रुपये का कार लोन देता है, तो आपकी वित्तीय गणित बेहद आसान हो जाती है। इस शर्त और ब्याज दर के हिसाब से आपको अगले सात सालों तक हर महीने सिर्फ 14,656 रुपये की ईएमआई बैंक को चुकानी होगी। यह छोटी मासिक किस्त आपके बजट पर ज्यादा भारी भी नहीं पड़ेगी और आप आसानी से इस शानदार सात-सीटर गाड़ी के मालिक बन जाएंगे।

लोन पूरा होने पर कुल कितनी महंगी पड़ेगी यह कार?

जब आप बैंक से लोन लेते हैं, तो मूलधन के साथ ब्याज का भुगतान भी करना होता है। यदि आप 9 फीसदी की ब्याज दर पर 7 साल के लिए 9.01 लाख रुपये का कर्ज लेते हैं, तो इस पूरी अवधि के दौरान आप बैंक को केवल ब्याज के रूप में लगभग 3.29 लाख रुपये चुकाएंगे। इस तरह, कार की एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और सात साल का कुल ब्याज मिलाकर मारुति अर्टिगा की कुल लागत आपको लगभग 13.31 लाख रुपये पड़ेगी।

Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स

किन गाड़ियों से होता है कड़ा मुकाबला?

भारतीय बाजार में मारुति अर्टिगा का दबदबा लंबे समय से कायम है, लेकिन बजट एमपीवी सेगमेंट में इसे कड़ी टक्कर देने के लिए कई अन्य विकल्प भी बाजार में मौजूद हैं। मारुति की इस लोकप्रिय गाड़ी का सीधा मुकाबला मुख्य तौर पर रेनो ट्राइबर फेसिलिफ्ट (Renault Triber Facelift), किआ कैरेंस क्लैविस (Kia Carens Clavis) और किआ कैरेंस (Kia Carens) जैसी गाड़ियों से होता है। हालांकि, किफायती रखरखाव और शानदार माइलेज के दम पर अर्टिगा आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।

Location :  New Delhi

Published :  6 September 2026, 9:45 AM IST

Related News

Advertisement